क‍िसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस, नए कृष‍ि कानूनों को काला कानून बता केंद्र का पुलता फूंका

नए कृष‍ि कानूनों के व‍िरोध के स्‍वर कुमाऊं में भी सुनाई देने लगे हैं। शनिवार को इस मामले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्‍द्वानी ब्‍लाक कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार का पुलता फूंककर व‍िरोध प्रदर्शन क‍िया। कहा क‍ि कृषि के काले कानूनों के व‍िरोध में कांग्रेस पार्टी क‍िसानों के साथ खड़ी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 04:21 PM (IST)
क‍िसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस, नए कृष‍ि कानूनों को काला कानून बता केंद्र का पुलता फूंका
नए कृष‍ि कानूनों के व‍िरोध के स्‍वर कुमाऊं में भी सुनाई देने लगे हैं।

हल्द्वानी, जेएनएन: नए कृष‍ि कानूनों के व‍िरोध के स्‍वर कुमाऊं में भी सुनाई देने लगे हैं। शनिवार को इस मामले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्‍द्वानी ब्‍लाक कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार का पुलता फूंककर व‍िरोध प्रदर्शन क‍िया। कहा क‍ि कृषि के काले कानूनों के व‍िरोध में कांग्रेस पार्टी क‍िसानों के साथ खड़ी है।

युवा व वरिष्ठ कांग्रेसी शनिवार की दोपहर ब्लाक कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कृषि कानून बनाकर किसानों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। देशभर के किसान इस कानून का विरोध कर सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान एक किसान की मृत्यु तक हो गयी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार अपनी हट पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों की हितैषी रही है। किसानों की इस हक की लड़ाई में भी कांग्रेस साथ खड़ी है। अगर केंद्र सरकार ने जल्द कृषि कानून खत्म नहीं किया तो राज्य भर में आंदोलन शुरू कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जनांदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की गयी। प्रदर्शनकारियों में संजय सिंह किरौला, हृदयेश कुमार, महेश कांडपाल, गौरव कुमार, पंकज आर्य, अमरपाल संधू, विशाल भोजक, पंकज अधिकारी, अभिषेक आर्य, रवि नेगी, आशीष पाल सेठी, कृष्णा टम्टा, निखिल कुमार, राजेंद्र दानू, मोहन कार्की, मन्नू, दीपक बिष्ट, बाबी आर्य, हरीश राठौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी