भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जयंती

नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 04:22 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:10 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जयंती
भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय की जयंती

नैनीताल, [जेएनएन]: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ता दीनदयाल पार्क मल्लीताल में जमा हुए और पार्क में सफाई करने के साथ ही मिष्ठान वितरित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता के साथ-साथ व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के एक धूमकेतु के रूप में सदैव चमकते रहेंगे। उनका सम्पूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पं दीनदयाल के विचारों व आदर्शों पर चलकर अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, नितिन कार्की, अरविंद पडियार, विश्वकेतु वैद्य अरुण कुमार, विकास जोशी जतिन शर्मा आनन्द बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, अतुल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त पर कांग्रेस ने सदन में किया हंगामा

यह भी पढ़ें: मनमाना हाउस टैक्स वसूलने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ईओ का किया घेराव

chat bot
आपका साथी