हल्‍द्वानी में डेेंगू से एक और युवक की मौत, अब तक 11 मौतें, मरीजों की संख्‍या 1100 के पार

हलद्वानी में डेंगू खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शुक्रवार को राममूर्ति हॉस्पिटल में मंगलपड़ा के रहने वाले रवि पाल नाम के युवक की मौत हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:37 PM (IST)
हल्‍द्वानी में डेेंगू से एक और युवक की मौत, अब तक 11 मौतें, मरीजों की संख्‍या 1100 के पार
हल्‍द्वानी में डेेंगू से एक और युवक की मौत, अब तक 11 मौतें, मरीजों की संख्‍या 1100 के पार

हल्द्वानी, जेएनएन : हलद्वानी में डेंगू खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शुक्रवार को राममूर्ति हॉस्पिटल में मंगलपड़ा के रहने वाले 22 वर्षीय रवि पाल नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं अस्‍पतालों में 78 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक मरीजों की संख्या 1134 पहुंच चुकी है। सबसे अधिक 51 मरीज बेस अस्पताल में भर्ती हैं। यह आंकड़ा सिर्फ सरकारी अस्‍पतालों का है। निजी अस्‍पतालों का फिलहाल कोई रिकाॅर्ड नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक हर घर से तीसरा व्‍यक्ति डेंगू से पीडि़त है। 

पैथोलॉजी केंद्रों में मची मारामारी 

डेंगू की दहशत का असर पैथोलॉजी केंद्रों में दिख रहा है। सुबह से ही सरकारी व निजी पैथोलॉजी केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। कुछ लोग डॉक्टर के परामर्श पर जांच करा रहे हैं तो कई ऐसे हैं जो बुखार आते ही जांच कराने पैथोलॉजी केंद्र पहुंच जा रहे हैं।

ओपीडी में आने वाले रोगियों को किया जाए जागरूक

चिकित्सा शिक्षा के अपर निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने गुरुवार को फिर एसटीएच का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को ओपीडी में भी डेंगू को लेकर पूरी जानकारी दी जाए, जिससे की मरीज में भय व्याप्त न हो। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम प्रत्येक व्यक्ति कर सकता है। इसके लिए सभी को जानकारी देनी चाहिए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, डॉ. एसआर सक्सेना, डॉ. अजय आर्या, डॉ. अशोक, डॉ. उमेश, डॉ. विनीता रावत, आलोक उप्रेती आदि मौजूद रहे।

अपने घर के कूलर को तो साफ कर लो : एसीएमओ 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने टीम के साथ शहर के कई क्षेत्रों के व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाया। फॉगिंग की है। आसपास घरों में जांच की। लोगों के घरों में कूलर में मच्छरों के लार्वा मिले। इस पर उन्होंने लोगों से कहा कि कम से कम लोग अपने घरों के कूलर व खाली बर्तनों में जमा पानी को तो साफ कर दे। अगर हर व्यक्ति साफ-सफाई पर ध्यान देगा तो बीमारी जल्द नियंत्रित हो जाएगी।

आशा, एएनएम के अलावा काउंसलर भी जुटे 

स्वास्थ्य विभाग ने आशा व एएनम के अलावा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में तैनात काउंसलरों को भी  लोगों को जागरूक करने के लिए लगा दिया गया है। इन्होंने घरों के अलावा स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचने के बारे में बताया और कहा कि मच्छर से बचने के बचने के लिए हरसंभव उपाय किया जाए।

यह भी पढ़ें : नर्सिंग होम संचालक और चिकित्‍सकों ने आयुष्‍मान योजना में लगाया भ्रष्‍टाचार का घुन, पढें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी