कांग्रेस के गढ़ नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा की एक और फतह, जानें इस सीट का इतिहास
आजादी के बाद से ही नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस के दमदार नेताओं का यह क्षेत्र मजबूत गढ़ हुआ करता था।
हल्द्वानी, जेएनएन : आजादी के बाद से ही नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस के दमदार नेताओं का यह क्षेत्र मजबूत गढ़ हुआ करता था। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में शामिल केसी पंत हो या फिर नारायण दत्त तिवारी, इन दोनों नेताओं का देश की राजनीति में बड़ा कद था। 67 वर्षों में कांग्रेस व उससे समर्थित दलों ने इस सीट से 12 बार जीत हासिल की है। दो बार अन्य दलों के प्रत्याशी और भाजपा केवल तीन बार ही जीत दर्ज कर सकी है।
तब रक्षा मंत्री भी रहे थे पंत
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के बेटे दिग्गज कांग्रेसी नेता केसी पंत इस सीट पर तीन बार जीते थे, तब उन्होंने रक्षा मंत्री समेत तमाम अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उनकी पत्नी इला पंत भी इस सीट से जीती थीं। इसी सीट से एनडी तिवारी जैसे कद्दावर नेता संसद पहुंचे।
रामलहर के बाद मोदी की लहर
कांग्रेस के इस क्षेत्र में रामलहर का असर भी दिखा तो पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी का भी जबरदस्त असर दिखा। इस बार के चुनाव में भी मोदी लहर का असर था कि पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।
1952 से अब तक नैनीताल लोकसभा सीट की स्थिति
1952 में कांग्रेस के सीडी पांडे
जन्म - 24 अगस्त, 1906
प्रोफाइल - डीलिट उपाधि
प्राप्त मत - 74314
हारे प्रत्याशी- दान सिंह
प्राप्त मत- 54828
1957 में सीडी पांडे
जन्म - 24 अगस्त, 1906
प्रोफाइल - डीलिट उपाधि
प्राप्त मत - 79221
हारे प्रत्याशी- सायबा खान
प्राप्त वोट- 49734
1962 में कांग्रेस के केसी पंत
जन्म - 10 अगस्त, 1931
प्रोफाइल - डीलिट उपाधि
प्राप्त मत - 113083
हारे प्रत्याशी - साइबा खान
प्राप्त मत- 48440
1967 में कांग्रेस के केसी पंत
जन्म - 10 अगस्त, 1931
प्रोफाइल - परास्नातक,
प्राप्त मत - 91048
हारे प्रत्याशी- डीके पांडे
प्राप्त मत - 57189
1971 केसी पंत (कांग्रेस जे)
जन्म - 10 अगस्त, 1931
प्रोफाइल - डी लिट्
प्राप्त मत - 159937
हारे प्रत्याशी- दया किशन पांडे
प्राप्त मत- 59940
1977 में भारतीय लोक दल से भारत भूषण
जन्म - 1920
प्रोफाइल -
प्राप्त मत - 196304
हारे प्रत्याशी- केसी पंत
प्राप्त मत- 111651
1980 में कांग्रेस के एनडी तिवारी
जन्म - 18 अक्टूबर, 1925
प्रोफाइल - बीए, एलएलबी
प्राप्त मत - 163117
हारे प्रत्याशी- भारत भूषण
प्राप्त मत- 58695
1984 में कांग्रेस के सत्येंद्र गुडिय़ा
जन्म - 13 दिसंबर, 1933
प्रोफाइल - हाईस्कूल
प्राप्त मत - 274557
हारे प्रत्याशी- अकबर अहमद
प्राप्त मत- 107897
1989 में जनता दल से डॉ. महेंद्र पाल सिंह
जन्म - एक जनवरी, 1949
प्रोफाइल - एलएलबी
प्राप्त मत - 181938
हारे प्रत्याशी- सत्येंद्र गुडिय़ा
प्राप्त मत- 161490
1991 में भाजपा के बलराज पासी
जन्म - चार जनवरी, 1960
प्रोफाइल - स्नातक
प्राप्त मत - 167509
हारे प्रत्याशी- एनडी तिवारी
प्राप्त मत- 156080
1996 में तिवारी कांग्रेस के एनडी तिवारी
जन्म - 18 अक्टूबर, 1925
प्रोफाइल - बीए, एलएलबी
प्राप्त मत - 307449
हारे प्रत्याशी- बलराज पासी
प्राप्त मत- 151604
1998 में भाजपा से इला पंत
जन्म - 10 मार्च, 1938
प्रोफाइल - बैचलर ऑफ आटर््स, इलाहाबाद विवि।
प्राप्त मत - 292761
हारे प्रत्याशी- एनडी तिवारी
प्राप्त मत- 277184
1999 में कांग्रेस के एनडी तिवारी
जन्म - 18 अक्टूबर, 1925
प्रोफाइल - बीए, एलएलबी
प्राप्त मत - 350381
हारे प्रत्याशी- बलराज पासी
प्राप्त मत- 237974
2002 में कांग्रेस से उपचुनाव में डॉ. महेंद्र पाल सिंह
जन्म - एक जनवरी, 1949
प्रोफाइल - एलएलबी
प्राप्त मत - 200146
हारे प्रत्याशी- बलराज पासी
प्राप्त मत- 96273
2004 में कांग्रेस केसी सिंह बाबा
जन्म - 29 मार्च, 1947
प्रोफाइल - राजघराना, स्नातक, खिलाड़ी
प्राप्त मत - 275658
हारे प्रत्याशी-विजय बंसल
प्राप्त मत- 226474
2009 में कांग्रेस के केसी सिंह बाबा
जन्म - 29 मार्च, 1947
प्रोफाइल - राजघराना, स्नातक, खिलाड़ी
प्राप्त मत -321377
हारे प्रत्याशी- बची सिंह रावत
प्राप्त मत- 232965
2014 में भगत सिंह कोश्यारी
जन्म - 17 जून, 1942
प्रोफाइल - परास्नातक
प्राप्त मत - 636769
हारे प्रत्याशी- केसी सिंह बाबा
प्राप्त मत- 352052
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप