रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन, अब तक की सरकारों को कोसा

मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों और विभिन्न संगठनों ने तल्लीताल गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 03:42 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 03:42 PM (IST)
रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन, अब तक की सरकारों को कोसा
रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन, अब तक की सरकारों को कोसा

नैनीताल, जेएनएन : मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर राज्य आंदोलनकारियों और विभिन्न संगठनों ने तल्लीताल गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों की शहादत को नमन किया गया। वहीं तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे उत्‍तराखंड के युवाअों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। एक स्‍वर में सभी ने नशामुक्त उत्तराखंड के लिए संघर्ष का संकल्प भी लिया गया।

सभा के दौरान वक्ताओं ने रामपुर तिराहा कांड के जिम्मेदार अफसरों को बचाने के लिए भाजपा, सपा, बसपा कांग्रेस की सरकारों को खूब कोसा। उन्‍होंने कहा कि 25 साल बाद भी आंदोलनकारी महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ज्यादती, हत्या के कसूरवारों को सजा नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस विकसित प्रदेश का सपना साकार करने के लिए उत्‍तराखंड राज्‍य बना था वह आज तक नहीं पूरा हो सका। अभी तक प्रदेश में आने वाली सभी सरकारों ने यहां के लोगों के साथ सिर्फ छल किया है। इसके लिए एक और संघर्ष की जरूरत है। इसके बिना प्रदेश बनने के वास्‍तविक सपने को पूरा नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर शेखर पाठक, कैलाश जोशी, प्रकाश पांडेय, उमा भट्ट, लक्ष्मीनारायण लोहनी, सज्जन लाल साह, खीम राज बिष्ट, पान सिंह सिजवाली, चंपा उपाध्याय, शीला रजवार, सुंदर नेगी, सुभाष जोशी, कमल नेगी, केएल आर्य, रईस भाई व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी