नैनीताल के बलियानाले में फिर भूस्खलन, दहशत में लोग

नैनीताल के बलियानाला के मुहाने पर रईस होटल क्षेत्र में फिर भूस्खलन हो गया। इससे आसपास रह रहे परिवारों में दहशत पैदा हो गई।

By Edited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 09:24 AM (IST)
नैनीताल के बलियानाले में फिर भूस्खलन, दहशत में लोग
नैनीताल के बलियानाले में फिर भूस्खलन, दहशत में लोग

नैनीताल, [जेएनएन]: सरोवर नगरी के बलियानाला के मुहाने पर रईस होटल क्षेत्र में शनिवार सुबह फिर भूस्खलन हो गया। इससे आसपास रह रहे परिवारों में दहशत पैदा हो गई। पिछले हफ्ते भूस्खलन के बाद प्रशासन ने इन परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमाया था, मगर कहीं और व्यवस्था न हो पाने के कारण ये परिवार अब भी यहीं पर हैं। इससे इन पर चौबीसों घंटे खतरा बना हुआ है।

भूस्खलन से हरिनगर से लेकर जीआइसी के आसपास रह रहे परिवार भी टेंशन में हैं। पिछले दिनों विशालकाय पहाड़ी में दरार आने से बोल्डर नीचे आ गिरे थे। क्षेत्र के पूर्व सभासद डीएन भट्ट बताते हैं कि 2001 में आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञों के निरीक्षण के बाद बलियानाला ट्रीटमेंट के लिए 15.52 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था।

इस लागत से पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया गया, मगर पिछले एक दशक में इस बजट से कराए गए काम के दारैान लगाया गया एक पत्थर भी अब दिखाई नहीं देता, जो भी निर्माण सामग्री लगाई गई थी वह पहाड़ी से कटाव के बाद तेज बहाव में गौला पहुंच गई।

उन्होंने सवाल उठाया कि विशेषज्ञों के सुझाव व निरीक्षण के बाद करोड़ों खर्च के बाद भी बलियानाला की स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती क्यों जा रही है। बलियानाला की स्थिति नहीं सुधरी तो नैनीताल के अस्तित्व पर भी संकट गहरा सकता है। कहा कि इतना भारी भरकम बजट खर्च करने के बाद पानी पानी हो गया मगर किसी की जवाबदेही आज तक तय नहीं की गई।

यह भी पढ़ें: नैनीताल की लोअर माल रोड पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भू वैज्ञानिकों ने बताई यह वजह

यह भी पढ़ें: नाले के तेज बहाव से नैनीझील की सुरक्षा दीवार ध्वस्त

यह भी पढ़ें: नैनीताल में सडक पर हुआ भूस्खलन, नैनीझील में समाया कुछ हिस्सा

chat bot
आपका साथी