दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी दोषी, सजा शनिवार को

हल्‍द्वानी। शुक्रवार को विशेष न्‍यायालय ने छह साल की छात्रा से दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी को दोषी पाया। इस मामले में कोर्ट दुष्‍कर्मी को शनिवार को सजा सुनाएगी।

By sunil negiEdited By: Publish:Fri, 22 May 2015 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 06:43 PM (IST)
दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी दोषी, सजा शनिवार को

हल्द्वानी। शुक्रवार को विशेष न्यायालय ने छह साल की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी पाया। इस मामले में कोर्ट शनिवार को सजा सुनाएगी।
कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) हल्द्वानी की अदालत ने छह वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आजम इकबाल निवासी सूखाताल नैनीताल को दोषी पाया। कोर्ट शनिवार को इसमें सजा तय करेगी। बता दें कि विशेष न्यायालय गठित होने के बाद यह पहला फैसला आया है।
यह है मामला
चार जुलाई 2014 को सूखाताल नैनीताल निवासी आजम इकबाल ने कक्षा दो की छात्रा को रास्ते में रोका और अपने घर ले गया है। यहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया।
पढ़ें-धर्मशाला कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप का सच आया सामने

chat bot
आपका साथी