निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा और कांग्रेस पर सियासी हमला बोला। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 31 Oct 2017 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 31 Oct 2017 08:46 PM (IST)
निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी आप
निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी आप

नैनीताल, [जेएनएन]: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा और कांग्रेस पर सियासी हमला बोला। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता में बदलाव से जनता की दिक्कतों में कमी नही आई है। कांग्रेस सरकार में लूटखसोट में शामिल नेता अब भाजपा सरकार में मंत्री बन गए हैं। 

सिन्हा के अनुसार उत्तराखंड की आपदा अफसर और सत्ता धारी दल के लिए सोने की मुर्गी है। राज्य में पलायन रोकने पर सरकार विफल रही है। कहा कि दुनियां के सभी पर्वतीय देश विकसित है, तो उत्तराखंड क्यों विकसित नहीं हुआ। भाजपा कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। 

उन्होंने कहा कि पार्टी गुजरात में चुनाव लड़ेगी। चाहे कुछ भी हो, लेकिन ब्लैकमनी का चंदा नही लेगी। इस मौके पर सिन्हा ने नैनीताल क्लब में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और चुनाव तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर आप नेता प्रदीप दुमका, एस कलेर, श्रीकांत खंडेलवाल, डीएस नेगी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: भाजपा मुख्यालय में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सुनी जनसमस्याएं

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में राज्य की चुनौतियों पर मंथन करेंगे विपक्षी दल 

chat bot
आपका साथी