Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में कारोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए। जिनमें 12 ऊधमसिंहनगर में 11 अल्माेड़ा में तीन पिथौरागढ़ में और 6 नैनीताल के हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 07:43 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 08:27 PM (IST)
Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में कारोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए
Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में कारोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

नैनीताल, जेएनएन : Nainital Coronavirus Update कुमाऊं में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए। जिनमें 12 ऊधमसिंहनगर में, 11 अल्माेड़ा में, तीन पिथौरागढ़ में और नैनीताल में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब अल्मोड़ा में कुल संक्रमितों की कुल संख्या 123, नैनीताल में 358, ऊधमसिंहनगर में 133, पिथौरागढ़ में 63, बागेश्वर में 47 और चंपावत में 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

अल्माेड़ा जिला

अल्मोड़ा जिले में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बीते रोज 12 केस आने के बाद अब 11 नए संक्रमित मामले और बढ़ गए हैं। ये सभी दिल्ली व एनसीआर से लौटे थे। इनमें चौखुटिया ब्लॉक निवासी एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की सं या 123 जबकि सक्रिय केस 49 हो गए हैं। दिल्ली व एनसीआर से प्रवासी बीती 12 जून को पहाड़ पहुंचे थे। चेकपोस्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की औपचारिकता के बाद इन सभी को होम क्वारंटाइन पर संबंधित गांव भेज दिय गया था। 13 जून को स्वैब नमूने जांच के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी भेजे गए। गुरुवार को इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। संक्रमित प्रवासियों में चौखुटिया विकासखंड के सात लोग एक ही परिवार से हैं। इनके अलावा धौलादेवी ब्लॉक के दो, भैंसियाछाना व लमगड़ा का एक-एक प्रवासी शामिल हैं। जनपद में अभी तक 73 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 58 प्रवासी आइसोलेट हैं। साथ ही 390 संस्थागत जबकि 4144 प्रवासी होम क्वारंटाइन किए गए हैं।

नैनीताल जिला

नैनीताल जिले में शुक्रवार को भी छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिले में अब तक 358 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 220 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 133 केस सक्रिय हैं। जिले में कोरोना से चार मौते हो चुकी हैं। जिले में अब तक कुल 4645 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं।

ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर जिले में शुक्रवार को 12 और कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं । इनमें खटीमा के पांच, किच्छा के चार, काशीपुर, जसपुर व रुद्रपुर के एक -एक है। सभी बाहर से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी का ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। जिले में अब तक कुल 137 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 98 लाेगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह से कुल सक्रिय 39 केस बचे हैं। 34 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पिथौरागढ़ जिला

पिथौरागढ़ ज‍िले में शुक्रवार को तीन पॉजिटिव मिले। अब कुल संक्रमित 63 हो गए हैं। आज सात मरीज स्वस्थ होकर घरों को गए। अब तक 50 रोगी स्वस्थ हुए। अब कुल सक्रिय केस 13 रह गए हैं। सभी जिला मुख्यालय के बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जिले में अब तक कुल 1428 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।

बागेश्वर जिला 

बागेश्वर जिले में बुधवार को पांच कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 47 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सभी को आसोलेशन में रखा जा रहा है। पॉजिटिव लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। अब तक 40 लोग ठीक हो चुके है। कुल सक्रिय पॉजिटिव लोगों की संख्या 7 है।

चम्पावत जिला

चम्पावत जिलेवासियों के लिए राहत की बता है। जिले में अब तक कुल 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें 46 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में अब कुल सक्रिय केस महज एक बचा है। जिले में अब तक एक युवक की कोरोना से मौत हो चुकी है। 923 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं।

Covid-3 : मुक्तेश्वर में भी होगी कोरोना जांच, दस लाख की लागत से लैब स्थापित 

उत्तराखंड के न्यायालयों में 13177 तलाक के केस पेंडिंग, दून में र्वाधिक केस लंबित  

chat bot
आपका साथी