फिल्मी डायलॉग के जरिये स्वच्छता का संदेश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : स्वच्छता का संदेश देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अनूठा फार्मूला तैयार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 09:35 PM (IST)
फिल्मी डायलॉग के जरिये स्वच्छता का संदेश
फिल्मी डायलॉग के जरिये स्वच्छता का संदेश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : स्वच्छता का संदेश देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अनूठा फार्मूला तैयार किया है। क्लीन सिटी के संदेश के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए नगर निगम ने पुरानी फिल्मों के चर्चित डायलॉग के बैनर बनवाकर शहर में मुख्य जगहों पर लगवाए गए हैं। नगर निगम प्रशासन को उम्मीद है कि इस नायाब तरीके से लोगों में शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया जा सकेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने हल्द्वानी और नैनीताल शहर के लिए 10-10 फिल्मी डायलॉग वाले जागरुकता बैनर बनवाए गए हैं। सोमवार को नगर निगम ने इन्हें डीएम कैंप कार्यालय, नगर निगम, एसडीएम दफ्तर, तहसील व बेस अस्पताल के पास लगवाए हैं। सूडा के सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी ने बताया कि नैनीताल में भी जागरुकता के लिए इसी तरह से बैनर लगवाए गए हैं। इसका मकसद यही है कि लोगों में पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, शौचालय बनवाने और गंदगी न फैलाने के लिए सजग किया जा सके।

chat bot
आपका साथी