ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ गरजेंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

हल्द्वानी : ठेकेदारी प्रथा के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता 20 दिसंबर को सिडकुल में गरजेंगे। इसके लिए

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 01:24 AM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 04:56 AM (IST)
ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ गरजेंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता

हल्द्वानी : ठेकेदारी प्रथा के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता 20 दिसंबर को सिडकुल में गरजेंगे। इसके लिए बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला ने 10 हजार से अधिक युवाओं के पहुंचने का दावा किया है।

जमखोला ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा नीति को बढ़ावा देने में फेल है। सिडकुल में 70 प्रतिशत आरक्षण स्थानीय लोगों को देने का शासनादेश भी है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए कुमाऊं भर के 10 हजार से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ता रुद्रपुर पहुचेंगे। सिडकुल का घेराव किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि युवाओं में उत्तराखंड सरकार को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। इसके बाद भी सरकार नहीं जागती तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसमें हल्द्वानी ग्रामीण पूर्वी मंडल शंकर कोरंगा, लालकुआं व हल्द्वानी पश्चिमी मंडल के लिए दीपक पांडे व रामनगर के लिए जगमोहन बिष्ट को मंडल प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसमें जिलाध्यक्ष विकास भगत, सुरेश गौड़, प्रमोद बोरा, दिशांत टंडन, मदन मोहन जोशी, दीपक सिंह, दीनू नेगी, नीरज बिष्ट, प्रवीण जोशी, चतुर सिंह बोरा, पुष्कर कोश्यारी, जगदीश लोशाली, हेमंत साहू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी