पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ने किया हंगामा

संवाद सहयोगी हरिद्वार ज्वालापुर आर्य वानप्रस्थ आश्रम के नामजद अध्यक्ष व महामंत्री की गिरफ्तारी क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 08:41 PM (IST)
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ने किया हंगामा
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ने किया हंगामा

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: ज्वालापुर आर्य वानप्रस्थ आश्रम के नामजद अध्यक्ष व महामंत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वहां रहने वाली वृद्ध महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से महिला को समझाकर नीचे उतरवाया।

पुलिस के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर स्थिति बने वानप्रस्थ आश्रम में वृद्ध महिला रीता चौधरी का आश्रम वालों के साथ विवाद चल रहा है। उसने वहां के अध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि रीता चौधरी व उसके पति के खिलाफ भी संस्था के अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज है। रीता चौधरी शुक्रवार की देर शाम को आर्यनगर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ कर अध्यक्ष व महामंत्री की गिरफ्तारी की मांग करने लगी, जिसके बाद आश्रम में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसएसआइ विकास भारद्धाज पुलिस बल के साथ आश्रम में पहुंचे। इस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से पानी की टंकी पर चढ़ कर महिला को मनाने के बाद उसे नीचे उतारा।साथ ही पुलिस ने महिला की मांग पर जांच का आश्वासन दिया। सलमानी

chat bot
आपका साथी