गन्ना समिति बोर्ड पर मतदाता सूची लगाने पर हंगामा

मंगलौर लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के बोर्ड गठन को लेकर चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 09:22 PM (IST)
गन्ना समिति बोर्ड पर मतदाता सूची लगाने पर हंगामा
गन्ना समिति बोर्ड पर मतदाता सूची लगाने पर हंगामा

मंगलौर : लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के बोर्ड गठन को लेकर चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को मतदाता सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने को लेकर विवाद हो गया। बोर्ड चेयरमैन ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कुछ गलत लोगों को शामिल किया गया है, लिहाजा उन्हें निकाला जाए। इस दौरान पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया।

डेलीगेट्स के चुनाव होने के बाद गन्ना समितियों में अब डायरेक्टर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के नोटिस बोर्ड पर अनंतिम मतदाता सूची चस्पा की गई। इस पर गन्ना समिति के चेयरमैन कुलदीप चौधरी ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि जो सूची में नाम शामिल गए हैं, वह गलत है। लिहाजा उनको हटाया जाए। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची को फाड़ दिया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि नोटिस बोर्ड पर सूची सही सलामत मिली। निर्वाचन अधिकारी मुकुल चौधरी ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

chat bot
आपका साथी