गंदगी को लेकर महापौर पर साधा निशाना

अंबेडकर पार्क वार्ड 33 के भाजपा पार्षद राजेंद्र कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर पसरी गंदगी को लेकर महापौर अनिता शर्मा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:14 AM (IST)
गंदगी को लेकर महापौर पर साधा निशाना
गंदगी को लेकर महापौर पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: अंबेडकर पार्क वार्ड 33 के भाजपा पार्षद राजेंद्र कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर पसरी गंदगी को लेकर महापौर अनिता शर्मा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को जिम्मेदार बताया।

भाजपा नेता नरेश शर्मा ने कहा कि अंबेडकर पार्क के निकट मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे हैं। सड़क पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। महापौर नगर निगम की व्यवस्थाओं को नहीं संभाल पा रही है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच डेंगू फैलने की संभावनाएं भी बनी हुई है। वार्डों की नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है। सड़कों का कूड़ा नहीं उठ पाता है। नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बह रहा हैं। अंबेडकर पार्क मार्ग का गंदगी से बुरा हाल है। पार्षद राजेंद्र सिंह कटारिया ने कहा कि सड़क पर कूड़ा कई कई दिनों तक पड़ा रहता है। इससे वार्ड में संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बरसात शुरू हो गई है। कूड़े से उठने वाली सड़ांध मुश्किलें बढ़ा रही है। महापौर के पति ओछी राजनीति कर रहे हैं। पार्षद कटारिया ने आरोप लगाते कहा कि निगम से संचालित योजनाओं को लागू करने में अड़चनें पैदा की जा रही है। भाजपा नेता विजयपाल सिंह और श्याममल दबोड़िया ने कहा कि महापौर अनिता शर्मा का कार्यकाल पूरी तरह से विफलताओं भरा है। कर्मचारी अधिकारियों से काम लेने में महापौर सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पदों पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। योगेंद्र पाल रवि ने कहा कि मात्र केआरएल की राजनीति करने पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा आमादा हैं। केआरएल कंपनी के कर्मचारी अधिकारी जनता की समस्याओं की सुध नहीं लेते हैं। प्रदर्शन करने वालों में सरोज, विमला, सूरजपाल उनियाल, संजय जाटव, महेश, पवन दबोड़िए, ललित, सचिन, निखिल, दयामल दबोड़िए, नेपाल सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी