त्योहारी सीजन में टप्पेबाज गिरोह हुए सक्रिय, ऐसे बनाते हैं शिकार

शहर में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह में शामिल महिलाएं और बच्चे बाजारों में घूम रहे हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 06:50 PM (IST)
त्योहारी सीजन में टप्पेबाज गिरोह हुए सक्रिय, ऐसे बनाते हैं शिकार
त्योहारी सीजन में टप्पेबाज गिरोह हुए सक्रिय, ऐसे बनाते हैं शिकार

रुड़की, जेएनएन। त्योहारी सीजन शुरू होते ही शहर में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह में शामिल महिलाएं और बच्चे बाजारों में घूम रहे हैं। हर साल शहर में टप्पेबाजी की घटना बढ़ जाती हैं। इसके बावजूद पुलिस के पास इस गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।

त्योहारी सीजन शुरू होते ही टप्पेबाजों की भी मौज आ गई है। इस समय बाजारों में भीड़ होनी शुरू हो गई है। शहर में दो दिन बाद दशहरा का मेला लगने वाला है। दशहरा मेले में हर साल टप्पेबाज लोगों को निशाना बनाते हैं। वहीं इसके बाद बाजारों में करवा चौथ, अहोई अष्टमी और दीपावली का पर्व भी आने वाले हैं। ऐसे में बाजारों में होने वाली भीड़ भाड़ में टप्पेबाजी की घटना बढ़ जाएगी। हाल ही में शहर में टप्पेबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 

शहर में हो रही टप्पेबाजी गिरोह में महिलाएं शामिल हैं। इनके साथ छोटे छोटे बच्चे होते हैं। महिलाओं की गोद में बच्चे होने के चलते इन पर कोई शक नहीं करता। दुकान में खरीददारी के बहाने से गिरोह की महिलाएं पर्स और बैग काट कर माल उड़ा रही हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टप्पेबाजी गिरोह में मुजफ्फरनगर, बिजनौर और दिल्ली  की महिलाएं है। पकड़े जाने के बाद इस गिरोह की महिलाएं अपनी पहचान आसानी से पुलिस को नहीं बताती। पिछले साल पुलिस ने त्योहारी सीजन में एक गिरोह की तीन महिलाएं पुलिस ने पकड़ी थी।

पकड़े जाने पर गिरोह के लोग पहुंचते है मदद करने

इस गिरोह में कई पुरुष भी शामिल हैं। यह लोग दूर खड़े रहते है। महिलाओं के पकड़े जाने पर यह लोग इनकी मदद करने के लिए भीड़ में पहुंच जाते हैं। यह लोग भीड़ में शामिल लोगों को बरगलाने के लिए इन पर झूठा गुस्सा करते हैं। साथ ही इनकी गोद में बच्चा होने की बात कहकर इन्हें पुलिस में देने के बजाए माफी दिलाकर इन्हें बचाने का भी प्रयास करते हैं। पुलिस को इस तरह की भी जानकारी मिल रही है।

दो माह में हो चुकी टप्पेबाजी की कई घटनाएं

रुड़की में पिछले दो माह से शहर में फिर टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। टप्पेबाजों ने सितंबर में रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली निवासी एक क्लर्क का बैग चोरी कर दिया था। सितंबर में बीटी गंज में एक महिला का पर्स चोरी कर दिया था। पिछले सप्ताह देहरादून निवासी एक चिकित्सक का पर्स टप्पेबाजों ने साफ कर दिया था। शुक्रवार को भी बीटी गंज बाजार में खरीददारी करने आई सैनिक कॉलोनी की युवती का पर्स साफ कर  दिया था।

यह भी पढ़ें: पचास से अधिक लोगों की किटी धोखाधड़ी में आरोपित महिला गिरफ्तार Dehradin News

एसएसपी हरिद्वार डी सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में टप्पेबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही बाजारों में पुलिस की गश्त और चेकिंग बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करने वाला एक गिरफ्तार, तीन की तलाश

chat bot
आपका साथी