Swachh Survekshan 2022: इस बार भी रुड़की नगर निगम ने किया बेहतर प्रदर्शन, तीसरी बार हासिल किया दूसरा स्थान

Swachh Survekshan 2022 इस बार भी स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। रुड़की नगर निगम ने दूसरे स्थान की हैट्रीक बनाई। बेहतर प्रदर्शन पर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 08:49 PM (IST)
Swachh Survekshan 2022: इस बार भी रुड़की नगर निगम ने किया बेहतर प्रदर्शन, तीसरी बार हासिल किया दूसरा स्थान
Swachh Survekshan 2022: स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार भी रुड़की नगर निगम का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

संवाद सहयोगी, रुड़की: Swachh Survekshan 2022: भारत सरकार की ओर कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार भी रुड़की नगर निगम का प्रदर्शन बेहतर रहा है। रुड़की नगर निगम ने इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में फिर से दूसरा स्थान हासिल किया है।

रुड़की नगर निगम ने दूसरे स्थान की बनाई हैट्रीक

यह तीसरा मौका है, जब रुड़की नगर निगम लगातार प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है। हालांकि इससे पहले रुड़की प्रथम स्थान की हैट्रीक बना चुका है। इस कामयाबी से महापौर, पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी बेहद खुश और उत्साहित हैं।

केंद्र सरकार की ओर से हर साल देशभर के शहरों का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। केंद्र से जनवरी में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम रुड़की आई थी। टीम ने शहर के कोने-कोने का निरीक्षण किया था। यहां की साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। साथ ही पब्लिक फीड बैक भी लिया था।

शनिवार शाम को घोषित हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम

शनिवार शाम को भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम घोषित किया। जिसमें नगर निगम रुड़की इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर देहरादून रहा है। यह स्थान रुड़की को एक लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहर की कैटेगरी में मिला है।

सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि रुड़की नगर निगम लगातार तीसरी बार उत्तराखंड प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर आया है। इस कामयाबी से निगम के महापौर गौरव गोयल, पार्षद, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ शहरवासी भी बेहद खुश हैं।

आल इंडिया रैंक में नीचे खिसका रुड़की

स्वच्छ सर्वेक्षण की ऑल इंडिया रैंक में नोर्थ जोन से रुड़की 134 वें स्थान पर रहा है। इस कैटेगरी में 382 शहर मुकाबले में थे। यानी रुड़की ने 248 शहरों को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले रुड़की शहर की रैंक नीचे खिसकी है। पिछले बार रुड़की की आल इंडिया रैंक 101 वीं थी। इससे थोड़ी मायूसी जरूर है।

...तो और बेहतर हो सकता था प्रदर्शन

भारत सरकार की ओर से जिस समय स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम रुड़की आई थी। उस दौरान विधान सभा चुनाव का जोर था। अधिकारी व कर्मचारी सभी चुनाव को लेकर व्यस्त थे। जिसके कारण् सर्वेक्षण को लेकर पूरा ध्यान नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी नहीं दे पाए। लेकिन इसके बाद भी रुड़की की स्वच्छता को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।

रुड़की नगर निगम का प्रदेश में द्वितीय स्थान

गौरव गोयल (महापौर, नगर निगम रुड़की) ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की नगर निगम का प्रदेश में द्वितीय स्थान पर आना गर्व की बात है। इस कामयाबी के लिए निगम अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद के साथ-साथ शहर की जनता भी बधाई की पात्र है। भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन नगर निगम रुड़की का रह, इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

Swachh Survekshan 2022: नगर निगम हरिद्वार की प्रदेश और राष्ट्रीय रैंकिंग गिरी, इस बार आठवें नंबर पर खिसका

chat bot
आपका साथी