गन्ना खरीद केंद्र से जुड़े किसानों से हो रहा सौतेला व्यवहार

जागरण संवाददाता, रुड़की: गन्ना खरीद केंद्रों से जुड़े किसानों को परेशानी का सामना करना प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 03:00 AM (IST)
गन्ना खरीद केंद्र से जुड़े किसानों से हो रहा सौतेला व्यवहार
गन्ना खरीद केंद्र से जुड़े किसानों से हो रहा सौतेला व्यवहार

जागरण संवाददाता, रुड़की: गन्ना खरीद केंद्रों से जुड़े किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को गन्ने की पर्चियां नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से किसान परेशान है। क्रय केंद्रों पर भी नियमित रूप से तोल नहीं हो पा रही है।

जिले में 165 खरीद केंद्रों पर गन्ने की खरीद हो रही है। इस बार किसानों का अधिक जोर गन्ना खरीद केंद्रो पर है। ऐसे में चीनी मिल गेट पर तो गन्ने की खरीद भरपूर मात्रा में भेज रही हैं, लेकिन गन्ना खरीद केंद्रों पर तीन से चार दिन में गन्ने की पर्चियां पहुंच रही है। इसके अलावा तोल केंद्रों से समय से गन्ने का उठान भी नहीं हो रहा है। इसकी वजह से गन्ने का तोल भी दो से तीन दिन बंद हो रहा है। परेशान किसानों ने इस बारे में गन्ना विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। किसान राजबीर ¨सह, सुरेन्द्र कुमार, ऋषिपाल आदि ने बताया कि एक तो चीनी मिल की ओर से कम मात्रा में क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद कम मात्रा में भेजी जा रही है ऐसे में उनको गेहूं की बुआई में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार गन्ना विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी ओर सहायक गन्ना आयुक्त शैलेन्द्र ¨सह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। सभी चीनी मिलों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जाए। इसके अलावा समय से उठान हो।

chat bot
आपका साथी