दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोलर ने गर्भवती महिला को कुचला, मौत

हरिद्वार में रोलर के नीचे आने से बाइक सवार गर्भवती की मौत हो गई। हादसे में पति और उसका चार साल का भतीजा बाल-बाल बचे।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 06:01 PM (IST)
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोलर ने गर्भवती महिला को कुचला, मौत
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोलर ने गर्भवती महिला को कुचला, मौत

रुड़की, जेएनएन। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोलर के नीचे आने से बाइक सवार गर्भवती की मौत हो गई। हादसे में पति और उसका चार साल का भतीजा बाल-बाल बचे। हादसे के बाद मौके से फरार हुए चालक को लोगों ने बीएसएम तिराहे से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। महिला पति के साथ चिकित्सक से चेकअप कराने के बाद घर जा रही थी।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा कल्याणपुर गांव निवासी मांगी तीन माह की गर्भवती थी। सोमवार को वह पति पंकज के साथ बाइक से रुड़की के एक चिकित्सक के यहां चेकअप कराने गई थी। उनके साथ चार साल का भतीजा भी था। दोपहर के समय चेकअप कराने के बाद वो बाइक से घर जा रहे थे। पंकज और पत्नी दोनों ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। पंकज का भतीजा बाइक पर आगे बैठा था। 

जैसे ही उनकी बाइक रुड़की टॉकिज के पास पहुंची पीछे से आए एक रोलर से बाइक को साइड लग गई। जिससे बाइक पर पीछे की तरफ बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। महिला के सड़क पर गिरते ही रोलर ने उसे कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार पंकज और भतीजा बाल-बाल बच गए। हाईवे पर हादसा देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस पर आरोपित रोलर चालक वहां से भाग निकला। 

लोगों ने उसका काफी दूर तक उसका पीछा किया और बीएसएम तिराहे के पास से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लिया है। बताया गया है कि तीन साल पहले ही पंकज की शादी हुई थी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक घायल 

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से रविवार को बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अनाज मंडी में हुआ। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफरपुर गांव निवासी आमिर किसी काम से सोमवार को बाइक से रुड़की आया था। जैसे ही उसकी बाइक मेनबाजार से होती हुई अनाज मंडी के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें:  हरिद्वार में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत Haridwar News

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार आमिर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। स्वजनों ने बताया कि युवक के पांव में फ्रेक्चर हुआ है।

यह भी पढ़ें: विकासनगर में बैराज पुल की ग्रिल से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; एक घायल

chat bot
आपका साथी