बदलेगी शिक्षानगरी की राजनीति, भाजपा में शामिल होंगे महापौर

रुड़की शहर के महापौर भाजपा में शामिल होंगे।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:48 PM (IST)
बदलेगी शिक्षानगरी की राजनीति, भाजपा में शामिल होंगे महापौर
बदलेगी शिक्षानगरी की राजनीति, भाजपा में शामिल होंगे महापौर

जागरण संवाददाता, रुड़की: रुड़की शहर के महापौर भाजपा में शामिल होंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सुबह से ही खबरें चलती रहीं और देर शाम महापौर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए एलान किया कि वह 12 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।

पिछले साल रुड़की में नगर निगम के चुनाव हुए। भाजपा से बगावत कर गौरव गोयल चुनाव मैदान में उतरे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। जबकि भाजपा के उम्मीदवार मयंक गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। भाजपा को तब जोर का झटका लगा। इसी बीच 9 माह से महापौर गोयल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगती रही। हालांकि गौरव गोयल इससे इन्कार करते रहे। शनिवार को रुड़की में सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैली कि शनिवार को महापौर गौरव गोयल भाजपा में शामिल होंगे। इस संबंध में महापौर गौरव गोयल से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि वह रविवार को देहरादून में 12 निर्दलीय पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल होंगे। अपने समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने निर्णय लिया है। बताते चले कि 40 पार्षद में से 18 पार्षद भाजपा के निशान पर जीतकर आए हैं। अब 12 पार्षद शामिल होने के बाद रुड़की नगर निगम में भाजपा के पार्षदों की संख्या 30 हो जाएगी। पहले जीते निर्दलीय, फिर थामा दलों का हाथ

रुड़की: उत्तराखंड बनने के बाद अब तक रुड़की में दो बार नगर पालिका का चुनाव हुआ है। जबकि दो बार ही नगर निगम का चुनाव हुआ है। कांग्रेस से बगावत कर दिनेश कौशिक ने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता था लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद मौजूदा विधायक ने भी नगर पालिका का चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ा था। इसके बाद वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद वर्ष 2013 में नगर निगम के चुनाव हुए। इसमें यशपाल राणा ने बतौर निर्दलीय जीत हासिल की। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वर्ष 2019 में नगर निगम के चुनाव में गौरव गोयल भाजपा से बगावत कर चुनाव जीते।

chat bot
आपका साथी