मिल्क बार और सैलून संचालक से वसूला जुर्माना

जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम की ओर से शुक्रवार को पॉलीथिन का इस्तेमाल करने और गंदगी फैलाने वालों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 06:41 PM (IST)
मिल्क बार और सैलून 
संचालक से वसूला जुर्माना
मिल्क बार और सैलून संचालक से वसूला जुर्माना

जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम की ओर से शुक्रवार को पॉलीथिन का इस्तेमाल करने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दुकानदारों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान काटा गया। साथ ही, एक दुकान से पॉलीथिन भी जब्त की गई।

शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने रुड़की टॉकिज के समीप स्थित एक मिल्क बार पर छापा मारा। इस दौरान मिल्क बार में पांच से छह किलो पॉलीथिन मिली। पॉलीथिन मिलने पर टीम ने मिल्क बार संचालक से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही पॉलीथिन भी जब्त की। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम की मिल्क बार संचालक से काफी नोकझोंक भी हुई, लेकिन निगम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। वहीं मैथोडिस्ट कॉलेज के समीप स्थित एक हेयर क¨टग सैलून पर भी टीम ने कार्रवाई की। दरअसल सैलून के पास नाली में बाल डाले गए थे। जिस पर गंदगी फैलाने पर सैलून संचालक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि मिल्क बार में पॉलीथिन का प्रयोग किए जाने की सूचना उन्हें मिली थी। इस पर उन्होंने यह कार्रवाई की। बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ शहर में नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। गंदगी फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

नगर निगम की ओर से अब केवल पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई नहीं की जाएगी बल्कि सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों, नालियों में गोबर डालने वाले डेयरी संचालकों और सड़कों पर लंबे समय से गाड़ी रखकर अतिक्रमण करने वालों पर भी निगम कार्रवाई करने की तैयारी में है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि अब सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे कुछ लोगों ने निर्माण सामग्री रखी हुई है। जिससे शहरवासियों को आवाजाही में काफी दिक्कत होती है।

chat bot
आपका साथी