दिव्यांग किशोरी को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार के झबरेड़ा में एक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 25 Jul 2018 04:23 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jul 2018 08:27 PM (IST)
दिव्यांग किशोरी को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
दिव्यांग किशोरी को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

झबरेड़ा, [जेएनएन]: अनुसूचित जाति की दिव्यांग किशोरी से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। घटना से आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के एक ग्रामीण की बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग है। मंगलवार दोपहर बाद किशोरी घर के पास ही स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही ओम सिंह ने उसे पकड़ लिया और उसे खींचकर जंगल में ले गया। जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गया। घर आने पर किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

मुकदमा दर्ज करने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर इस मामले की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने जब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को आरोपित ओमसिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी तो मामला शांत हुआ। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी में आए परिचित ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामलों में सजा बढ़ाने की तैयारी

यह भी पढ़ें: महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बेटे-पत्नी संग मिल कराया गर्भपात

chat bot
आपका साथी