Move to Jagran APP

बर्थडे पार्टी में आए परिचित ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बर्थडे पार्टी में शामिल हुए एक परिचित ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 25 Jul 2018 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 02:31 PM (IST)
बर्थडे पार्टी में आए परिचित ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
बर्थडे पार्टी में आए परिचित ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

देहरादून, [जेएनएन]: थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बर्थडे पार्टी में शामिल हुए एक परिचित ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

एसआइ थाना क्लेमेनटाउन पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इस मामले में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि विगत 19 जुलाई को उनके लड़के की जन्मदिन पार्टी थी। जन्मदिन पार्टी में उनका परिचित बृजेश निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश भी शामिल होने आया था।

बताया कि पार्टी के बाद जब रात को सभी लोग सो गए तो मौका देखकर आरोपित ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के डर से  उनकी पुत्री ने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी। 

बीती सोमवार को जब उससे दोबारा पूछा गया तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआइ ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पिता और दोस्त पर लगाया बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

कोतवाली रायपुर में भी दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया है। मामला उड़ीसा से स्थानांतरित हुआ है। जिसमें महिला ने दून में रहते हुए अपने पति और उनके दोस्त पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर हेमेंद्र नेगी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक महिला अपने पति के साथ वर्ष 2017 में देहरादून में किराये के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसके पति लम्बीधर नाथ और दोस्त देवानंद झा ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, रायपुर कोतवाली में ही दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने उत्तरकाशी निवासी एक नाबालिग पर उसकी पुत्री के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामलों में सजा बढ़ाने की तैयारी

यह भी पढ़ें: महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बेटे-पत्नी संग मिल कराया गर्भपात

यह भी पढ़ें: चंपावत में दुष्कर्म मामले में सौतेला नाना गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.