गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व मनाया

हरिद्वार: सिख गुरु अमरदास की तीसरी पातशाही के प्रकाशपर्व पर सेक्टर दो गुरुद्वारे में शबद क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Apr 2018 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 29 Apr 2018 06:10 PM (IST)
गुरु अमरदास का 
प्रकाश पर्व मनाया
गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व मनाया

हरिद्वार: सिख गुरु अमरदास की तीसरी पातशाही के प्रकाशपर्व पर सेक्टर दो गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। प्रकाश पर्व पर स्वर्ण ¨सह फौजी ने कविता सुनाकर गुरु की गुरुबाणी का गुणगान किया। स्वर्ण ¨सह फौजी ने कहा कि गुरु अमरदास ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। जात-पात के भेदभाव को समाप्त कर भाईचारे को बढ़ावा दिया। उन्होंने हरिद्वार में सती प्रथा को समाप्त किया। विधवा विवाह की शुरुआत कराई। सुखदेव ¨सह प्रधान ने कहा कि सभी को सच्चे मन से गुरुओं की सेवाओं में जुटना चाहिए। गुरु के बताए रास्तों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को प्रगति की और अग्रसर करें। इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया। इस दौरान मनदीप ¨सह, अमरीक ¨सह, उजल ¨सह, कर्मजीत ¨सह, अनूप ¨सह, विक्रम ¨सह सिद्धू आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी