केदारनाथ आपदा में बच्‍चों को मृत बता कर दो राज्‍यों से हड़पे सात लाख

केदारनाथ आपदा में एक दंपती ने अपने दो बच्‍चों को लापता बता कर उत्‍तराखंड और मध्‍य प्रदेश सरकार से सात लाख रुपये मुआवजा के रूप में हड़प लिए। आज पुलिस ने दोनों बच्‍चों और दंपती को हरिद्वार से बरामद कर लिया।

By sunil negiEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2015 02:00 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2015 09:24 PM (IST)
केदारनाथ आपदा में बच्‍चों को मृत बता कर दो राज्‍यों से हड़पे सात लाख

हरिद्वार। केदारनाथ आपदा में एक दंपती ने अपने दो बच्चों को लापता बता कर उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार से सात लाख रुपये मुआवजा के रूप में हड़प लिए। आज पुलिस ने दोनों बच्चों और दंपती को हरिद्वार से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा में कई लोगों की जानें गई। इस दौरान मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर गांव रामनगर थाना भगवा पोस्ट ललपुर निवासी राम कृपाल और उसकी पत्नी विद्या अपने दो बच्चों के साथ यहां आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके दो बच्चे ममता और अजय आपदा में लापता हो गए।

इस पर उत्तराखंड सरकार ने दोनों बच्चों का मृत्य प्रमाणपत्र जारी कर चार लाख रुपये का मुआवजा दिया। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया। आज कोतवाली पुलिस ने आपदा में मृत्य दोनों बच्चों को जिंदा बरामद कर लिया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी दंपती का कहना है कि दोनों राज्यों से मिले मुआवजे की बड़ी राशि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हड़प ली। आपदा के समय बच्चे लापता हो गए थे।

तीन महीने बाद बच्चे घर लौटे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और मुआवजे की राशि लौटाने की बात कही। यह शिकायत लेकर वे आज हरिद्वार पहुंचे तो पुलिस ने उनके खिलाफ केस बना दिया। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों से इन्कार किया है।
पढ़ें:-नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

chat bot
आपका साथी