प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी को गेस्‍ट हाउस में ले गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 10:45 PM (IST)
प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

हरिद्वार, [जेएनएन]: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कलियर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ को छापेमारी की है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की बेटी को एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर कलियर ले गया। वहां गेस्ट हाउस में उसने और उसके पांच साथियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। कहा कि उसे गांव सलेमपुर निवासी राजेश उर्फ सलमान अपने साथ कलियर ले गया था।

वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसने दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। इस बावत किशोरी के परिजनों को पता चलने पर वह काफी संख्या में एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हंगामा काटा।  कोतवाल ऐश्वर्यपाल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करने के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर सलमान और उसके साथी जाहिद सहित छह युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर छापेमारी, लेकिन वह नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड ने दिया धोखा, महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म की शिकार के पुत्र को प्रतिकर, आरोपी को सात साल की सजा

chat bot
आपका साथी