युवक ने बीच सड़क महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

हरिद्वार जिले के कलियर में एक युवक ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो वो मारपीट पर उतारू हो गया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 05:26 PM (IST)
युवक ने बीच सड़क महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट
युवक ने बीच सड़क महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

कलियर, [जेएनएन]: नगर पंचायत की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ कर रहे युवक को भीड़ ने घेर लिया। युवक मौके पर बाइक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलियर नगर पंचायत की एक महिला कर्मचारी दोपहर में अपने घर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बेड़पुर गांव निवासी एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। महिला के विरोध पर उसने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच सड़क पर मारपीट होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को घेर लिया। 

खुद को फंसता देख युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने उसका काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में नसीम निवासी बेड़पुर थाना कलियर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पांच साल से युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की देता है धमकी

यह भी पढ़ें: बहन से दुष्कर्म के दोषी भाई को आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी