शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की

सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 24 Jul 2017 09:13 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jul 2017 04:17 PM (IST)
शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की
शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की

हरिद्वार, [जेएनएन]: सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। शिव भक्ति से ओतप्रोत कन्याओं, महिलाओं सहित तमाम लोगों ने कतारें लगाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश की। 

श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर धर्मनगरी के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्वकेश्वर मंदिर, दारिद्र भंजन महादेव मंदिर, तिलभांड़ेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा सुबह से ही लगना शुरू हो गया था। 

भोर से ही हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंबी कतारें लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्यामपुर क्षेत्र स्थित नीलेश्वर महादेव व सोटेश्वर महादेव मंदिर पर भी भगवान भोले नाथ के विशालकाय शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। 

इसी तरह उत्तरी हरिद्वार स्थित अद्धनारीश्वर, हरकी पैड़ी स्थित पीपलेश्वर, पशुपतिनाथ सहित अन्य शिव मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया था। सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र व भगवान शंकर के मंत्रों को जपते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

धतूरा, बेलपत्र, भांग, दूध, फल-फूल सहित शिव को प्रिय अन्य वस्तुएं लेकर पहुंचे शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कतारों में खड़े श्रद्धालु शिव की आराधना के विभिन्न मंत्रों के जाप से वातावरण में शिवभक्ति की सुगंधित बयार प्रवाहित कर रहे थे।

 यह भी पढ़ें: डाक कांवड़ियों का उमड़ा रेला, भगवा में रंगा हरिद्वार 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में डेढ़ करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने लगार्इ आस्था की डुबकी

कांवड़ियों के सैलाब में रंगी धर्मनगरी हरिद्वार, देखें तस्वीरें

chat bot
आपका साथी