जानलेवा हमले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कुछ को लिया हिरासत में

पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

By Edited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 06:59 PM (IST)
जानलेवा हमले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कुछ को लिया हिरासत में
जानलेवा हमले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कुछ को लिया हिरासत में
v style="text-align: justify;">हरिद्वार, जेएनएन। गन्ना तोल केंद्र पर गन्ना बेचने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में अब पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुछ को हिरासत में भी ले लिया गया है। वहीं पुलिस ने हमले में घायल युवक के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के चलते शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दरअसल, पथरी थाना क्षेत्र के सहदेवपुर स्थित गन्ना तोल केंद्र पर गुरुवार की रात गांव के कुछ किसान गन्ना बेचने पहुंचे थे। गन्ना बेचने के लिए पहले तोल कांटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हाथियारों से हमला कर दिया। 
इस हमले में मालक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद जब मालक सिंह घर पहुंचे तो उन्हें इस हालत में देख उनके पिता गुरमुख सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में  मौत हो गई थी। हालांकि मौत के पीछे हृदय गति रुकने का कारण बताया जा रहा है। मगर मौत झगड़े के फौरन बाद होने के चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
वहीं, मालक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, संतोख सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह, दलबीर सिंह, बलजीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह, भगवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह, साहिब सिंह पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी सहदेवपुर के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
फिलहाल, पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
chat bot
आपका साथी