कर्मचारियों को वेतन दिलाने को कमेटी का गठन

टायर फैक्ट्री के कर्मचारियों को पूरा वेतन दिलाने के लिए कांग्रेस सेवादल हस्ताक्षर अभियान चलाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 04:36 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 04:36 PM (IST)
कर्मचारियों को वेतन दिलाने को कमेटी का गठन
कर्मचारियों को वेतन दिलाने को कमेटी का गठन

संवाद सूत्र, लक्सर: टायर फैक्ट्री के कर्मचारियों को पूरा वेतन दिलाने के लिए कांग्रेस सेवादल हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। इसके लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लक्सर की टायर फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मचारियों के वेतन में 70 फीसद तक की कटौती की है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सेवादल कर्मचारियों को उनका काटा गया पूरा वेतन दिलाने के लिए आंदोलन करेगा। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। हस्ताक्षयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। सेवादल कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करेगा। वरिष्ठ नेता डा. उमादत्त शर्मा की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में संजय सैनी एडवोकेट, सतबीर सिंह, देवेश राणा, राजेश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सेठपाल, बलदेव पाल, जावेद अली, राजा सनव्वर अली, राकेश शर्मा, धर्मवीर सिंह, को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी