बेहतर कार्य कर रही केंद्र सरकार: चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुघ ने गुरुवार को ज्वालापुर विधासनभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 08:27 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 06:18 AM (IST)
बेहतर कार्य कर रही केंद्र सरकार: चुघ
बेहतर कार्य कर रही केंद्र सरकार: चुघ

संवाद सहयोगी, हरिद्वार : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुघ ने गुरुवार को ज्वालापुर विधासनभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए मोदी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। कार्यकर्ता भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहें। इससे एक दिन कोरोना से लड़ी जा रही जंग को जीतने में सफलता जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर क्षेत्र पर निगाह रखे हुए हैं। चाहे वह भारत-चीन सीमा विवाद हो या फिर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी। रैली के संयोजक ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना आपदा में भी अवसर पैदा कर दिए हैं, जिसमें युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खोल दिए हैं। कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, अंकित आर्य, लव शर्मा, मोहित वर्मा, आशू चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी