-सतपाल महाराज ने दी चुनाव प्रचार को गति

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को शिवालिकनगर में भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:03 PM (IST)
-सतपाल महाराज ने दी  चुनाव प्रचार को गति
-सतपाल महाराज ने दी चुनाव प्रचार को गति

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को शिवालिकनगर में भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान की।

नवोदय नगर वार्ड 13 में भाजपा संगठन एवं सरकार के निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने शिवालिकनगर पालिका को राज्य की आदर्श नगरपालिका बनाने के लिए योजनाएं भी तैयार कर ली हैं। बताया राज्य के पर्यटन विभाग ने भी इस नगरपालिका के लिए पर्यटन विकास के आधार पर नया मॉडल तैयार किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीव शर्मा तथा सभी सभासदों के साथ ही वार्ड 13 से ¨सहपाल सैनी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। भाजपा प्रत्याशियों ने भी जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा सरकार के नेतृत्व में शिवालिकनगर को मिलने वाले आदर्श नगरपालिका के स्वरूप की जानकारी देते हुए बताया कि शिवालिकनगर का अधिकांश क्षेत्र पहले से ही विकसित है और इसको व्यवस्थित करने का काम भाजपा का बोर्ड करेगा। चुनाव प्रचार अभियान में देवकीनन्दन पुरोहित, सुनील शर्मा डिम्पी, साहिब ¨सह, नरेन्द्र ¨सह चौहान, उज्ज्वल पंडित, धर्मेन्द्र विश्वनोई, नवीन भट्ट, संजीव भार्या, रीना तोमर, मन्नू रावत, मनमद भाटिया, सतीश चौहान, अमरदीप ¨सह, रोबिन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी