आग लगने से आठ बीघा गन्ने की फसल जली

लक्सर खेत में गन्ने की पत्ती में लगाई गई आग फैलकर दूसरे किसान के खेत तक पहुंच गई। इससे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 09:23 PM (IST)
आग लगने से आठ बीघा  गन्ने की फसल जली
आग लगने से आठ बीघा गन्ने की फसल जली

लक्सर : खेत में गन्ने की पत्ती में लगाई गई आग फैलकर दूसरे किसान के खेत तक पहुंच गई। इससे किसान के खेत में खड़ी आठ बीघा से अधिक गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। एक अन्य किसान के खेत में खड़ी फसल भी आग की चपेट में आ गई। पीड़ित किसान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के नेहंदपुर सुठारी गांव निवासी अखलाक अहमद पुत्र अहकाम अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी आठ बीघा से अधिक कृषि भूमि पर गन्ने की फसल लगाई है। उसके खेत से गांव के खूशनूद व एक अन्य ग्रामीण के खेत भी सटे हुए हैं। शुक्रवार को ग्रामीण के लड़के अपने खेत में गन्ने की पत्ती जला रहे थे। उन्होंने किनारे पर पत्ती जला दी। इसके चलते आग फैलकर उसके खेत तक पहुंच गई तथा उसके खेत में खड़ी आठ बीघा से अधिक गन्ने की फसल आग में जलकर बर्बाद हो गई। इसके अलावा उससे सटे खूशनूद के खेत में खड़ी फसल भी आग में जल गई। अखलाक ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संसू)

chat bot
आपका साथी