.पुल पर सज रहे बाजार, बढ़ी मुश्किल

संवाद सहयोगी रुड़की गंगनहर के पुलों पर बाजार सज रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 08:38 PM (IST)
.पुल पर सज रहे बाजार, बढ़ी मुश्किल
.पुल पर सज रहे बाजार, बढ़ी मुश्किल

संवाद सहयोगी, रुड़की: गंगनहर के पुलों पर बाजार सज रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं रहे हैं। दुकानों के चलते पुलों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। शाम के समय गंगनहर के दो पुल रेहड़ी वालों के हवाले हो जाते हैं।

नगर पुलों पर जाम लगा रहता है। इसका सबसे बड़ा कारण पुलों पर फल एवं सब्जी की रेहड़ियों का लगना है। गंगनहर का नगर निगम पुल और नेहरू स्टेडियम वाले पुल पर फलों की रेहड़ियां लगे होने से लोगों को चलने की जगह नहीं मिल पाती है। शाम के समय दोनों पुलों पर फल और सब्जी की रेहड़ियों की पूरी कतार लग जाती है। जिससे पुल संकरा हो जाता है। कोई भी चार पहिया वाहन यदि पुल पर आ जाए तो जाम लग जाता है। बड़ी बात यह है कि पुलिस, प्रशासन और नगर निगम का कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर निगम के गंगनहर पुल के दोनों छोर पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन पुलिस कर्मियों को यह रेहड़ी वाले नजर नहीं आते हैं। इसी तरह से नगर निगम के सामने पुल पर यह अतिक्रमण रहता है। इसके बाद भी निगम का कोई अधिकारी और कर्मचारी इस ओर ध्यान नही दे रहा है।

chat bot
आपका साथी