हाईवे के गड्ढों में मछलियां छोड़ किया प्रदर्शन, जताया रोष

भारत निर्माण ट्रस्ट की टीम ने गड्ढे और अधूरे हाईवे को लेकर रोष जताया। विरोधस्वरूप हाईवे के गड्ढों में छोटी मछलियां भी छोड़ी, जिसे प्रदर्शन के बाद गंगा में छोड़ दिया गया।

By Edited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 01:44 PM (IST)
हाईवे के गड्ढों में मछलियां छोड़ किया प्रदर्शन, जताया रोष
हाईवे के गड्ढों में मछलियां छोड़ किया प्रदर्शन, जताया रोष

हरिद्वार, [जेएनएन]: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट की टीम ने हरिद्वार पर नेशनल हाईवे-8 पर बने गड्ढे और अधूरे हाईवे को लेकर रोष जताया। विरोधस्वरूप हाईवे के गड्ढों में छोटी मछलियां भी छोड़ी, जिसे प्रदर्शन के बाद गंगा में छोड़ दिया गया।

 ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि हाईवे पर बने गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते जाम की समस्या भी बनी रहती है। गड्ढों में मछलियां छोड़ केंद्र और प्रदेश सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नारंग ने कहा कि आए दिन हाईवे के इन गड्ढों की वजह से आमजन चोटिल हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष गुलफाम ने कहा कि गड्ढों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में रियासत गौड़, संजीव खन्ना, संजय जाटव, अमित शर्मा, नेहा सक्सेना, नूर खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आंदोलन की राह पर 108 सेवा के फील्ड कर्मी और आशा कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा में आक्रोश, आर-पार की लड़ार्इ का ऐलान

यह भी पढ़ें: नाले का पानी सड़कों पर आने से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

chat bot
आपका साथी