महिला का पर्स लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

संवाद सहयोगी रुड़की महिला से पर्स लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 06:36 AM (IST)
महिला का पर्स लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
महिला का पर्स लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

संवाद सहयोगी, रुड़की: महिला से पर्स लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है। जबकि उसके साथी को पुलिस तलाश कर रही है।

कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सोलानीपुरम निवासी शिखा का बाइक सवार दो बदमाशों ने मलकपुर चुंगी के समीप पर्स लूट लिया था। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में सफल रही। जिसके चलते एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित का नाम मुनीर निवासी महमूदपुर थाना कलियर है। उसके कब्जे से महिला का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को देख भागे चोर

रुड़की: कोतवाली रुड़की पुलिस बीती रात ब्रह्मपुर गांव के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को तीन युवक संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए। उनकी नजर जैसे ही पुलिस पर पड़ी तो वह खेतों की ओर भागने लगे। भागते समय उन्होंने अपना एक थैला वहीं छोड़ दिया। अंधेरे का फायदा उठाते वह तीनों भाग निकलने में सफल रहे। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि थैले में चाबियां, पेचकस, पलास और अन्य औजार मिले हैं।

chat bot
आपका साथी