दुष्कर्म का आरोपित मामा गिरफ्तार

जागरण संवाददाता रुड़की सहारनपुर निवासी सौतेली भांजी से दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने वा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 06:13 PM (IST)
दुष्कर्म का आरोपित मामा गिरफ्तार
दुष्कर्म का आरोपित मामा गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुड़की: सहारनपुर निवासी सौतेली भांजी से दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने वाले आरोपित मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।

सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम गली नंबर एक में ससुराल है। कुछ दिन पहले सहारनपुर निवासी व्यक्ति का साला मनोज वर्मा करीब दो माह पहले उनके घर आया था। वह अपनी नाबालिग सौतेली भांजी का उपचार कराने के बहाने से उसे अपने घर ले आया था। घर लाने के बाद आरोपित ने उसे नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। घर जाने पर किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद किशोरी के पिता ने साले मनोज वर्मा के खिलाफ 25 जुलाई को गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से आरोपित फरार हो गया था। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपित मनोज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही वह चिप भी बरामद की है जिसमें उसने अश्लील वीडियो सेव की थी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी