बाइक रैली से बताई केंद्र की उपलब्धि

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 07:51 PM (IST)
बाइक रैली से बताई केंद्र की उपलब्धि
बाइक रैली से बताई केंद्र की उपलब्धि

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को देवपुरा कार्यालय से बाइक रैली निकाली। रैली में युवाओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया।

पार्टी कार्यालय से निकली बाइक रैली को मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल ¨सह चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने विकास कार्यो से जनता का विश्वास जीता है। देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम में मैच कराकर इतिहास रचा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका युवाओं को लाभ उठाना चाहिए। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा युवाओं के बलबूते पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। युवा ही भाजपा को 2019 में फिर से सरकार में लाएंगे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियों को युवा साथी घर-घर पहुंच बताएंगे। रैली पार्टी कार्यालय से होते हुए कनखल, जगजीतपुर, च्वालापुर होकर गुजरी।

बाइक रैली में विधायक संजय गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू, मोर्चा जिला महामंत्री नितिन चौहान, आलोक चौहान, विपुल डंडरियाल, विकास पाल, शोभित गुप्ता, गौरव कौशिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी