राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया दुग्धाभिषेक

जागरण संवाददाता, रुड़की: राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से उत्साहित कांग्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 05:33 PM (IST)
राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया दुग्धाभिषेक
राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया दुग्धाभिषेक

जागरण संवाददाता, रुड़की: राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गंगनहर में दुग्धाभिषेक किया और लोगों को मिठाई बांटी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी।

सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री विकास त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गंगनहर के लक्ष्मी नारायण घाट पर पहुंचे। प्रदेश सचिव विकास त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात के अंदर राहुल गांधी ने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में ही सबके हित सुरक्षित है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव आशीष सैनी, विक्रांत पुंडीर, विनय कुमार सैनी, उमाकांत, अनिल चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र ¨सह, नरेश बंसल, अजयपाल ¨सह, अमित शर्मा, संजय सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी