छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: महिला महाविद्यालय में चल रहे होम साइंस फेस्टीवल-2015 के दूसरे दिन छात्राओ

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 05:47 PM (IST)
छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: महिला महाविद्यालय में चल रहे होम साइंस फेस्टीवल-2015 के दूसरे दिन छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के जरिये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।

सतीकुंड कनखल स्थित महाविद्यालय में शुक्रवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में याचिका, सरगम, पूजा, रानी, विशाखा, राधा, नेहा, भारती, राखी, शिवानी, प्रिया, कीर्ति पंत आदि ने भाग लिया। पुष्प व्यवस्थापन में निशा, प्रेरणा, मुनमुन ने प्रतिभा दिखाई। कॉलज मेकिंग के जरिये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इसमें मनीषा वर्मा शालिनी, कीर्ति पंत, दीपा पाल, वर्षा, जाफिया, प्रेरणा व प्रियंका ने भाग लिया। सलाद प्रतियोगिता में शिल्पा अग्रवाल, सपना, मीना, कविता, निहरिका, तारुषी, रितु, अंशुका ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा, जिसमें विजेता घोषित किए जाएंगे। महाविद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं की रचनात्मकता का पता चलता है। निर्णायक मंडल में डॉ. मनीक्षी गुप्ता, मिथलेश गौण, डॉ. अशोक शर्मा, नीरू जैन, यास्मीन अहमद, डॉ. वीणा शास्त्री, डॉ. गीता जोशी शामिल थे। इस दौरान डॉ. अल्पना शर्मा, विनीता तोमर, डॉ. शैलजा, स्मिता पांडे, रचना मिश्रा, योजना सिंह, इमराना, मानसी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी