क्रिकेटर युवराज ने की राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की हौसलाअफजाई

राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से क्रिकेटर युवराज सिंह ने मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की।

By Edited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 12:22 PM (IST)
क्रिकेटर युवराज ने की राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की हौसलाअफजाई
क्रिकेटर युवराज ने की राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की हौसलाअफजाई

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुंबई में उपचार करा रहे उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से क्रिकेटर युवराज सिंह ने मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की।

कैंसर सरवाइवर युवराज ने अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें बताया कि उनके द्वारा इस बीमारी को कैसे मात दी गई। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया में इस मुलाकात का फोटो साझा किया। क्रिकेटर युवराज ने कैंसर को न सिर्फ मात दी, बल्कि स्वस्थ होकर मुख्यधारा की क्रिकेट में वापसी की। तब से वह अपनी संस्था 'यूवीकैन' के माध्यम से कैंसर मरीजोंके बीच काम कर रहे हैं। 

इस बीच गुरुवार को मुंबई पहुंचे युवराज सिंह ने वहां एक अस्पताल में उपचार करा रहे राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से मुलाकात की। 'नेवर लुक बैक' की प्रेरक पंक्तियां लिखी टी शर्ट पहने युवराज ने बलूनी का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्हें बताया कि वह किस तरीके से जटिल परिस्थितियों में कैंसर से उभरे हैं। 

यह भी पढ़ें: Atal Ayushman Uttarakhand Scheme: गोल्डन कार्ड से छूटे लोगों को राहत, व्यक्तिगत आइडी पर भी बनवा पाएंगे कार्ड

साथ ही बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। दिग्गज क्रिकेटर युवी ने अपनी इस मुलाकात का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पर हजारों लोगों ने लाइक व शेयर कमेंट किए हैं। गुरुवार को दिनभर सोशल मीडिया में युवी की यह पोस्ट छाई रही।

यह भी पढ़ें: सरकारी कार्मिकों को 25 दिसंबर को अटल आयुष्मान की सौगात

chat bot
आपका साथी