महिलाओं व छात्राओं को किया सम्मानित

संवाद सूत्र डोईवाला भाजपाइयों ने सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व होनहार छात्राओं को स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 08:26 PM (IST)
महिलाओं व छात्राओं को किया सम्मानित
महिलाओं व छात्राओं को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, डोईवाला :

भाजपाइयों ने सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व होनहार छात्राओं को स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

केशवपुरी बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोईवाला नगर पालिका की मनोनीत सभासद नीलम नेगी ने कहा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार भी महिलाओं के कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। भाजपा विधानसभा प्रभारी व पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि समाज सेवा में कार्य करने वाले व होनहार छात्राओं की हर संभव सहायता की जाएगी। कार्यक्रम में केशवपुरी बस्ती की नंदनी ठाकुर, छात्रा अनामिका शर्मा, समाजसेवी राममूर्ति ताई, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुषमा आर्य, पूनम तोमर को सम्मानित किया गया। इस दौरान डोईवाला भाजपा मंडल मंत्री सुंदर लोधी, डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी, मनोज मेहरा, विशाल शर्मा, किशन कुमार, नीरज प्रजापति, मीरा ठाकुर, रश्मि गोयल, यसराज सोनकर, मुन्नालाल, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी