बोलेरो वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत; दो घायल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ मोटर मार्ग गूलर के समीप एक बोलेरो कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 17 Jun 2017 10:48 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jun 2017 04:53 PM (IST)
बोलेरो वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत; दो घायल
बोलेरो वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत; दो घायल

ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश-बद्रीनाथ मोटर मार्ग गूलर के समीप एक बोलेरो कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो कार यूके 14बी 1332 श्रीनगर से ऋषिकेश की और आ रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे गूलर के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

दुर्घटना में सक्कू देवी (54 वर्ष) पत्नी सुन्दर लाल बिंजोला निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई है। जितेंद्र सिंह (33 वर्ष ) पुत्र घनश्याम सिंह निवासी डांडाखाला कोटला रुद्रप्रयाग व स्वाति (21 वर्ष) पुत्री अनुसूया प्रसाद निवासी जामली पौड़ी गढ़वाल को घायल अवस्था में खाई से निकाला गया। घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। 

यह भी पढ़ें: चंबा में कार खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत; दो घायल

यह भी पढ़ें: पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री रूट में सड़क पर पलटी स्कार्पियो, फरीदाबाद के दस यात्री घायल

chat bot
आपका साथी