Weather Update Today: उत्‍तराखंड में चटख धूप के बीच पारा 33 डिग्री के पार, अगले कुछ दिन और चढ़ेगा तापमान

Weather Update Today तापमान चढ़ने लगा है। ज्यादातर शहरों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है। कहीं-कहीं तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

By Vijay joshiEdited By: Publish:Mon, 10 Apr 2023 07:17 AM (IST) Updated:Mon, 10 Apr 2023 07:17 AM (IST)
Weather Update Today: उत्‍तराखंड में चटख धूप के बीच पारा 33 डिग्री के पार, अगले कुछ दिन और चढ़ेगा तापमान
Weather Update Today: प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Weather Update Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान चढ़ने लगा है। ज्यादातर शहरों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। मैदानों में दोपहर बाद गर्म हवा के थपेड़े बेहाल करने लगे हैं।

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है। कहीं-कहीं तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। 

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ गई हैं और पारा लगातार चढ़ रहा है। हालांकि, कुमाऊं में बादलों की आंख-मिचौनी भी जारी है। बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।

दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी

इधर दून में रविवार को सुबह से चटख धूप खिली रही और दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी महसूस की गई। इस दौरान सहस्रधारा, गुच्चम-पानी, लच्छीवाला आदि पिकनिक स्पाट में स्थानीय व बाहरी पर्यटकों का तांता लगा रहा। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग नदियों व झीलों का रुख कर रहे हैं।

मैदानी शहरों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार

ज्यादातर मैदानी शहरों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में इसके 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा चढ़ने और भीषण गर्मी महसूस किए जाने की आशंका है। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 32.7, 15.6 ऊधमसिंह नगर, 33.2, 12.5 मुक्तेश्वर, 21.1, 9.7 नई टिहरी, 22.6, 9.7

ऊंची चोटियों पर हिमपात, नाचनी-थल में वर्षा

पिथौरागढ़ में रविवार को मौसम ने फिर से करवट बदल दी है। अपराह्न के बाद से आसमान बादलों से घिर गया। इस दौरान रामगंगा नदी घाटी में नाचनी से थल के बीच वर्षा हुई। वहीं हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। जिसके चलते फिर से तापमान में गिरावट आ चुकी है।

बागेश्वर में हल्की वर्षा, पिंडारी में हिमपात

रविवार अपराह्न बाद मौसम ने अचानक करवट बदल डाली। यहां हल्की वर्षा हुई और काफी देर तक आसमान में बादल छाए रहे। उधर पिंडारी व उच्च हिमालयी क्षेत्र में वर्षा और हिमपात का क्रम जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार जिले में पुन: हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।

तेज हवाओं के बीच कर्मी गांव में घर की छत उड़ी

कपकोट में रविवार को दोपहर बाद क्षेत्र में तेज हवाएं चलीं। इसके फलस्वरूप कर्मी गांव के मालालिमरी निवासी महेंद्र राम पुत्र धनी राम के आवासीय भवन की छत उड़ गई। हालांकि बड़ी घटना होने से बच गई। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से शीघ्र आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी