उत्‍तराखंड में मौसम साफ, चारधाम यात्रा सुचारु

सूबे में मौसम का मिजाज नरम है। हालांकि, आसमान में बादल छाए हुए हैं

By sunil negiEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 11:24 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 11:26 AM (IST)
उत्‍तराखंड में मौसम साफ, चारधाम यात्रा सुचारु

देहरादून। सूबे में मौसम का मिजाज नरम है। हालांकि, आसमान में बादल छाए हुए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारु है। सूबे में लगातार हो रही बारिश बंद है, जिससे लोगों को राहत है। सूरज की बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल जारी है। चारधाम यात्रा सुचारु है। तीर्थयात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड के दर्शन के जा रहे हैं। आज हेमकुंड सहिब के लिए गोविंदघाट से 200 से अधिक यात्री रवाना
हुए। वहीं, मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल में मौसम खुला हुआ है।
पढ़ें-काशी: दो मंदिरों के सबक

chat bot
आपका साथी