मौसम का हवाई सेवाओं पर पड़ा असर, जौलीग्रांट-पंतनगर सेवा रद; कुछ उड़ाने लेट

बदले मौसम का असर शुक्रवार को जौलीग्रांट में हवाई सेवाओं पर भी रहा। खराब मौसम के चलते पंतनगर व देहरादून के जौलीग्रांट के बीच चलने वाली हवाई सेवा रद हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 01:12 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 01:12 PM (IST)
मौसम का हवाई सेवाओं पर पड़ा असर, जौलीग्रांट-पंतनगर सेवा रद; कुछ उड़ाने लेट
मौसम का हवाई सेवाओं पर पड़ा असर, जौलीग्रांट-पंतनगर सेवा रद; कुछ उड़ाने लेट

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश में बदले मौसम का असर शुक्रवार को जौलीग्रांट में हवाई सेवाओं पर भी रहा। खराब मौसम के चलते पंतनगर व देहरादून के जौलीग्रांट के बीच चलने वाली हवाई सेवा रद हो गई, जबकि कुछ उड़ाने अपने तय समय से कुछ विलंब रही।

मौसम की खराबी के चलते देहरादून के जौलीग्रांट व पंतनगर के बीच चलने वाली दोपहर वाली हैरिटेज की एक हवाई सेवा प्रभावित रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जौलीग्रांट के अलावा अन्य राज्यों के बीच चलने वाली सीधी उड़ानों के अलावा कनेक्टिविटी वाली फ्लाइट की उड़ानों में कोई भी असर नहीं दिखा। 

मिली जानकारी के अनुसार जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पंतनगर से 11 बजकर 30  मिनट दोपहर में पहुंचने वाली फ्लाइट पंतनगर में मौसम की खराबी के चलते नहीं पहुंची। यह फ्लाइट स्थगित रही, जिससे देहरादून से पंतनगर व पंतनगर से देहरादून आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अन्य उड़ानों पर मौसम का कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन हुआ अस्‍त-व्‍यस्‍त

कुछ उड़ाने अपने तय समय से कुछ विलंब से जरूर एयरपोर्ट पर पहुंची और यहां से रवाना हुई। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के मौसम विभाग ने यहां गुरुवार रात से शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 24.6 मिमी व शुक्रवार को शाम पांच बजे तक 5.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की। शनिवार को मौसम विभाग को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: बारिश और बर्फबारी के बाद उत्‍तराखंड के 10 शहरों में कोल्ड-डे कंडीशन, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी