उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को फिलहाल इंतजार

भाजपा के उत्तराखंड अध्यक्ष की नई नियुक्ति को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने जल्द नए अध्यक्ष मिलने की संभावना सेे इनकार किया।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 09:50 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 09:50 AM (IST)
उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को फिलहाल इंतजार
उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को फिलहाल इंतजार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा आलाकमान द्वारा उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में नए सांगठनिक मुखिया नियुक्त किए जाने के बाद उत्तराखंड में भी चर्चा है कि पार्टी जल्द किसी नए चेहरे को प्रदेश संगठन की कमान सौंप सकती है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है और फिलहाल वह एक्सटेंशन पर हैं।

यही नहीं, भट्ट अब नैनीताल सीट से लोकसभा पहुंच चुके हैं, लिहाजा समझा जा रहा है कि जल्द ही पार्टी उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा कर देगी। हालांकि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने फिलहाल इस संभावना से इनकार किया और कहा कि 15 अगस्त के बाद शुरू होने वाली चुनाव प्रक्रिया के बाद ही नया प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड को मिलेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल खत्म होने के बाद लोकसभा चुनाव तक पार्टी ने उन्हें अपने पद पर बने रहने को कहा था। इस बीच पार्टी द्वारा भट्ट को लोस चुनाव में नैनीताल सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में पार्टी की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती की। हालांकि, भट्ट के चुनाव जीतने और लोस चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था समाप्त कर भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने को कहा गया।

अब जबकि, भट्ट लोकसभा में पहुंच चुके हैं तो माना जा रहा था कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यहां कार्यकारी अध्यक्ष अथवा नया अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है, मगर ऐसा नहीं किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भट्ट के पास बरकरार रखी गई। इस बीच मंगलवार को भाजपा ने चार राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए तो यहां भी अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा सियासी गलियारों में दिनभर चलती रहीं।

हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी के चुनाव होने तक भट्ट प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 15 अगस्त के बाद पार्टी के चुनाव शुरू होंगे। पहले मंडल फिर जिला और इसके बाद प्रांतीय स्तर के चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने किया नगर आयुक्त का घेराव, समस्याओं के निस्तारण की मांग Dehradun News

यह भी पढ़ें: कर्नाटक व गोवा में जो हो रहा है उसकी शुरुआत उत्तराखंड से हुई थी: हरीश रावत

यह भी पढ़ें: देवप्रयाग में शराब के बॉटलिंग प्लांट से पूर्व सीएम खंडूड़ी खफा, बोले-ऐसे पैसा कमाना आत्महत्या 

chat bot
आपका साथी