आरएसएस के प्रांत प्रचारक देवेंद्र बोले, हेडगेवार की जीवनी से प्रेरणा लें स्वयंसेवक

आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र ने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जीवन हमें नई प्रेरणा प्रदान करता है।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 12:57 PM (IST)
आरएसएस के प्रांत प्रचारक देवेंद्र बोले, हेडगेवार की जीवनी से प्रेरणा लें स्वयंसेवक
आरएसएस के प्रांत प्रचारक देवेंद्र बोले, हेडगेवार की जीवनी से प्रेरणा लें स्वयंसेवक

देहरादून, जेएनएन। वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद संघ के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र ने कहा कि वर्ष प्रति संघ का प्रमुख त्योहार है। इसी दिन संघ के संस्थापक केशल वलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। स्वयं सेवकों से उन्होंने हेडगेवार की जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की।

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एमकेपी परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान महानगर के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर सरसंघचालक हेडगेवार को प्रणाम किया। 

मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र ने कहा कि संघ ने छह उत्सवों को अपना कार्य पद्धति का हिस्सा बनाया है। वर्ष प्रतिपदा के दिन संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। आज का दिन हमें नई प्रेरणा प्रदान करता है। कहा कि आज का दिन स्वयंसेवकों को संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने हेडगेवार प्रसंगों को बताया। कहा कि संघ 94 वषों की यात्र केबाद जिस स्थान पर खड़ा है, वह डॉक्टर हेडगेवार की दूरदृष्टि का ही परिणाम है। इस दौरान उन्होंने जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से दूर रहकर राष्ट्र की उन्नति के लिए समरस भाव से समस्त समाज को साथ लेकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का सामना करने के लिए संकल्प लेने का आहवान स्वयंसेवकों से किया। 

इस दौरान क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, सुरेंद्र मित्तल, नीरज मित्तल, विभाग कार्यवाह अनिल नंदा, विभाग प्रचारक सुनील कुमार, डॉ. जसपाल खत्री, महानगर प्रचारक विजय कुमार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः कांग्रेस की चार्जशीट को भाजपा ने बताया झूठ का पुलिंदा

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, पूरा उत्तराखंड हो चुका मोदीमय

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में 44 से चार पर सिमटेगी कांग्रेस: शाहनवाज हुसैन

chat bot
आपका साथी