जीवन को राह दिखाने वाला ग्रंथ दे गए भगवान वाल्मीकि

जागरण संवाददाता ऋषिकेश महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया। वाल्मीकि समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 08:22 PM (IST)
जीवन को राह दिखाने वाला ग्रंथ दे गए भगवान वाल्मीकि
जीवन को राह दिखाने वाला ग्रंथ दे गए भगवान वाल्मीकि

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया। वाल्मीकि समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रेलवे रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण में वर्णित प्रसंगों को मानवीय जीवन से जोड़कर देखने की जरूरत है। वाल्मीकि रामायण का केवल आध्यात्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का मार्ग दिखाने वाला ग्रंथ है। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता का संदेश दिया है। इस अवसर पर समाज में बेहतर कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकांत कुमार ने किया। इस दौरान एनएचपीसी के पूर्व निदेशक भगवत मखवाना, अध्यक्ष वाल्मीकि सभा कुलदीप मचल, राकेश पारछा, पूर्व सभासद सीमा रानी, भूपेंद्र राणा, अक्षय खैरवाल, दुर्गेश जाटव, विकाश डोगरा, नीरज खैरवाल, प्रशांत वाल्मीकि, सुलेखा वाल्मीकि, दीपक डोगरा, शिवानी गुप्ता आदि मौजूद थे।

समाज का मार्गदर्शक ग्रंथ है रामायण

रविवार को वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनीता ममगाई ने मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य और समर्पण के पथ पर चलने का मार्ग दिखाया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान आत्मा थे, जिन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण लिखी, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का एक बड़ा स्त्रोत है। इस दौरान नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, समिति के अध्यक्ष कुलदीप मचल, एसबीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविद सिंह रावत, पार्षद लक्ष्मी रावत, मुकेश चौधरी, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, रंजन अंथवाल, गौरव कैन्थुला, नरेश खेरवाल, राजेंद्र प्रधान, अक्षय खैरवाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी