उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, व्यावसायिक यात्री वाहनों को परमिट में दी छूट

लॉकडाउन में फंसे लोगों और यात्रियों को लाने-ले जाने को व्यावसायिक यात्री वाहनों को परमिट की जरूरत से छूट दी गई है।

By Edited By: Publish:Fri, 08 May 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 09 May 2020 01:08 PM (IST)
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, व्यावसायिक यात्री वाहनों को परमिट में दी छूट
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, व्यावसायिक यात्री वाहनों को परमिट में दी छूट

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों की संख्या शुक्रवार तक बढ़कर 1,75,880 हो गई है। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र से प्रवासियों की वापसी को राज्य सरकार ने संबंधित मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर जरूरी बंदोबस्त करने में सहयोग मांगा है। केरल से करीब 2000 लोगों को लाने के लिए रेल मंत्रालय से बात की गई है। सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन में फंसे लोगों और यात्रियों को लाने-ले जाने को व्यावसायिक यात्री वाहनों को परमिट की जरूरत से छूट दी गई है।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 18156 प्रवासियों को लाया जा चुका है। वहीं, उत्तराखंड से अन्य राज्यों में जाने के इच्छुक 20 हजार लोग हैं। इनमें से 4780 लोगों को भेजा जा चुका है। अगले तीन दिनों में 8700 लोगों को उत्तराखंड लाने का प्लान तैयार हो चुका है। गुड़गांव, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब के फरीदकोट को लाया जाएगा। 
बिहार के कैमूर में 15 लोग फंसे हैं, उन्हें लाया जा रहा है। इसीतरह सिलीगुड़ी के 39 छात्रों को दो बसों में भेजने का बंदोबस्त किया गया है। केरल से करीब दो हजार लोगों को लाने के लिए ट्रेन की अनुमति को पत्राचार किया गया है। केरल सरकार को इसके लिए राज्य सरकार भुगतान करेगी। मुख्य सचिव ने बताया कि अभी तक राज्य में स्थापित कॉल सेंटर में करीब 50 हजार प्रवासियों ने फोन काल कर संपर्क साधा है। जिन राज्यों में प्रवासी फंसे हैं, उन्हें पत्र भेजकर स्वास्थ्य संबंधी जांच करने का अनुरोध किया गया है। 
राज्य में उन्हें 14 दिन क्वारंटाइन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर फंसे लोगों को पूरी सावधानी बरतते हुए वापस लाया जाएगा, लेकिन इसके लिए धैर्य और संयम जरूरी होगा। उधर, परिवहन सचिव शैलेश बगोली ने अधिसूचना जारी कर फंसे लोगों को लाने-ले जाने को व्यावसायिक यात्री वाहनों को परमिट से छूट दी है।
chat bot
आपका साथी