Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम साफ, कई हिस्सों में चटख धूप; ठंड से कुछ हद तक राहत

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कुछ हद तक नरम बना हुआ है। आज राज्य में मौसम साफ रहेगा। कई स्थानों पर चटख धूप खिली हुई है। राजधानी देहरादून में भी धूप खिलनी शुरू हो गई है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:39 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:39 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम साफ, कई हिस्सों में चटख धूप; ठंड से कुछ हद तक राहत
उत्तराखंड में मौसम साफ, कई हिस्सों में चटख धूप।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कुछ हद तक नरम बना हुआ है। आज राज्य में मौसम साफ रहेगा। कई स्थानों पर चटख धूप खिली हुई है। राजधानी देहरादून में भी धूप खिलनी शुरू हो गई है, जिससे लोग राहत महूस कर रहे हैं। हालांकि इस बीच ठंडी हवाएं परेशान कर सकती है।  

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बर्फबारी से आम जीवन काफी प्रभावित हुआ था। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग ठंडे से परेशान थे। बारिश और बर्फबारी ने उनकी मुश्किलों में और इजाफा कर दिया था। हालांकि, पिछले एक-दो दिन से मौसम का मिजाज नरम बना हुआ है। राज्य में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। 

राजधानी दून की बात करें तो यहां कभी कड़ाके की ठंड तो कभी चटख धूप निकल आती है। बारह साल में यह पहला मौका है जब नवंबर के अंतिम पखवाड़े में दून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सामान्य तौर पर यह 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती प्रवाह की अनियमितता इस उतार-चढ़ाव का प्रमुख कारण है।

वहीं, अक्टूबर के बाद नवंबर में भी सामान्य से बेहद कम बारिश का असर मौसम के मिजाज पर नजर आया। नवंबर में दून के साथ ही और मैदानी शहरों के तापमान में अनियमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके चलते मैदानी इलाकों में भी तेजी से तापमान में गिरावट आई और कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी। इस बीच कई बार आसमान साफ रहने पर तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। हालांकि, पूरे माह की बात करें तो इस बार पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिकतम तापमान सामान्य ही रहा है। इस बार एक नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस पूरे माह का सर्वाधिक है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: दो दिन बाद उत्तराखंड में खिली चटख धूप, कुछ हद तक राहत; जानें- अगले कुछ दिन के मौसम का हाल

chat bot
आपका साथी